Search

 
 
 

राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर हमले के बाद केरल में तनाव

 
New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को हमले के बाद केरल के कई स्थानों पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस बीच राहुल गांधी ने हमले में घायल हुए अपने कार्यालय के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया. इधर, वायनाड, पल्लकड, तिरुवनंतपुरम और कोट्टयम समेत कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं. मालूम हो कि राहुल गांधी के वायनाड स्थित कार्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने इसलिए हमला किया, क्योंकि बफर जोन मुद्दे पर राहुल ने चुप्पी साध रखी है. एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों और फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया. कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/hh1-4.jpg"

alt="" width="640" height="360" />

एसएफआई के आठ कार्यकर्ता हिरासत में

राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले के संदर्भ में एसएफआई के आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. उधर, कार्यालय पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई. जिसके बाद कोट्टयम टाउन युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया. मुख्य सड़कों को अवरुद्ध कर दिया गया. जिससे यातायात प्रभावित हुआ. इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शफी परंबिल और अन्य कांग्रेस नेताओं समेत टी सिद्दकी ने राज्य में विभिन्न जगहों पर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें –अमेरिकी">https://lagatar.in/us-supreme-court-abolishes-the-right-to-abortion/">अमेरिकी

सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को किया खत्म

राहुल गांधी ने फोन कर जाना हाल

राहुल गांधी ने हमले में घायल हुए अपने कार्यालय के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया. सूत्रों ने कहा, “राहुल गांधी ने एसएफआई हमले में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कार्यालय के एक कर्मचारी ऑगस्टीन से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.” राहुल गांधी ने पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी बात की.

एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हमला किया

गौरतलब है कि राहुल गांधी के यहां स्थित कार्यालय में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, क्योंकि बफर जोन मुद्दे पर राहुल ने चुप्पी साध रखी है. कलपेट्टा के पास कैनाटी में गांधी के कार्यालय पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जो संरक्षित वन क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास एक किलोमीटर दायरे में आने वाले क्षेत्र को इको-सेंसिटिव जोन घोषित करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. राहुल गांधी से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की मांग करते हुए जिला समिति के नेतृत्व में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कार्यालय पर धावा बोल कुर्सियों और फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया और कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट की. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-interrogate-cms-secretary-claims-mp-nishikant-dubey/">रांची:

सांसद निशिकांत दुबे का दावा, सीएम के सचिव से ईडी करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही