Search

 
 
 

महागठबंधन में बढ़ा तनाव, RJD-JDU के नेताओं ने की सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग

 

Patna : बिहार की राजनीति में इन दिनों सत्ता पक्ष के नेता ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए नजर आ रहें. बिहार में महागठबंधन सरकार के पांच महीने पूरे होने वाले हैं, और इस बीच नेता एक दूसरे पर जुबानी जंग भी कर रहे हैं. पूर्व कृषि मंत्री  सुधाकर सिंह सीएम नीतीश कुमार को लेकर तीखे शब्दों में हमला कर रहे हैं और उन्हें शिखंडी तक बता दिया. जिसके बाद अब जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव से सुधाकर सिंह पर एक्शन लेने की मांग कर दी है.

इसे भी पढ़ें: कोहरे">https://lagatar.in/fog-and-cold-wave-increased-the-trouble-hazaribagh-youth-wing-arranged-bonfire/">कोहरे

और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, हजारीबाग यूथ विंग ने की अलाव की व्यवस्था

जीतनराम मांझी ने सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled.jpg"

alt="" width="640" height="400" />

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आरजेडी विधायक के बयान की निंदा की और ट्वीट कर कहा कि  `मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करके सुधाकर सिंह ने साबित कर दिया है कि भले ही वह आरजेडी में हों, लेकिन उनकी आत्मा आज भी उनके पुराने दल बीजेपी के साथ ही है. ऐसे में आरजेडी की जवाबदेही बनती है कि अविलंब सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करे. यही गठबंधन धर्म का पालन होगा.` इस तरह से आरजेडी से लेकर महागठबंधन के सहयोगी तक सुधाकर सिंह को लेकर सख्त रुख अपना रखा है, लेकिन सुधाकर सिंह अपने बयान पर कायम हैं और उपेंद्र कुशवाहा को उनके पुराने बयान की याद दिला रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-infinite-possibilities-of-making-a-career-in-the-field-of-sports-purendra/">आदित्यपुर

: खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की असीम संभावनाएं : पुरेन्द्र

बता दें कि सुधाकर सिंह आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं. रामगढ़ से आरजेडी के विधायक और महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृषि नीतियों की आलोचना करके जेडीयू नेताओं के निशाने पर आ गए थे. ऐसे में सुधाकर सिंह को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह सीएम नीतीश कुमार पर मुखरता से हमला जारी रखे हुए हैं. सुधाकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे लोग हैं, जिन्हें बिहार के लोग हमेशा याद रखेंगे. हमारे नेता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का भी यही हाल है, जिन्होंने प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन नीतीश कुमार का नाम इतिहास में नहीं होगा. वह बिल्कुल याद नहीं रहेंगे. वह शिखंडी की तरह हैं? जिसकी अपनी कोई हैसियत नहीं है.

इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-additional-collector-held-a-meeting-regarding-the-lok-sabha-elections/">लातेहार

: लोकसभा चुनाव को लेकर अपर समाहर्ता ने की बैठक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही