Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तनाव बरकरार, अर्जुन मुंडा खूंटी पहुंचे, जानकारी ली, विधायक नीलकंठ मुंडा ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Advertisement
Advertisement
Arvind singh Khunti : खूंटी में मंगलवारी जुलूस में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के तीन दिन बीत गये हैं, लेकिन अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन के रवैये से नाराज राम भक्तों ने शुक्रवार को शहर में लगे बैनर पोस्टरों  को खुद ही हटा दिया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-sps-vijay-shankar-and-rural-sp-mukesh-kumar-took-charge/">जमशेदपुर

: सिटी एसपी के विजय शंकर व ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार ने संभाला प्रभार
प्रशासन ने जुलूस में शामिल 50 नामजद और 500 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया. जबकि जिला प्रशासन के द्वारा गुरूवार को  शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के सामने निर्णय लिया गया था कि अब शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाएगा. जिसके लिये गाइड लाइ भी बनायी गयी और उसके बावजूद लोगों पर मामला दर्ज करने से लोगों में काफी आक्रोश है. शुक्रवार को स्थानीय विधायक नीलकंठ मुंडा के नेतृत्व में शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ काला बिल्ला लगा कर विरोध किया. इसे भी पढ़ें-चैती">https://lagatar.in/chaiti-durga-puja-open-doors-cp-singh-inaugurated-the-puja-pandal/">चैती

दुर्गापूजा : खुले पट, सीपी सिंह ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
वहीं देर शाम केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी खूंटी पहुंचे और समिति के सदस्यों के साथ साथ शहरवासियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली और जिला प्रशासन से भी मामले की जानकारी लेकर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया. साथ ही शहरवासियों को आश्वस्त किया जो परंपरा चली आ रही है उसके अनुरूप शांतिपूर्ण तरिके से त्योहार मनाया जाएगा. इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन को सख्त लहजे में हिदायत भी दी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही