Search

 
 
 

Israel-US हमले के बाद बढ़ा तनाव, दुबई में फंसे भारतीय स्टार्स ने बताया कैसा है माहौल

ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है. हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया.
 

Lagatar desk : ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है. हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. इसके बाद ईरान ने सऊदी अरब, दुबई समेत कतर, इराक और बहरीन में कथित तौर पर इज़रायली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया.

 

बढ़ते तनाव के चलते कई देशों ने एहतियातन उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं. इसी बीच कुछ भारतीय सेलेब्स भी दुबई और सऊदी अरब में रुके हुए हैं. हालांकि सभी ने सोशल मीडिया के जरिए खुद को सुरक्षित बताया है.

 

Esha gupta sonal chauhan

ईशा गुप्ता ने दी जानकारी

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सुरक्षित हैं.उन्होंने लिखा -जो भी मुझसे संपर्क कर रहे हैं और मैसेज भेज रहे हैं, उन्हें जवाब न देने के लिए क्षमा करें. हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं. हालात डरावने और बेहद कठिन हैं. ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है. हमें विश्वास है कि मोदी सरकार सुरक्षा और रोकथाम के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है.

 

सोनल चौहान भी दुबई में रुकीं


फ्लाइट रद्द होने की वजह से सोनल चौहान दुबई में ही रुक गई हैं. उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर संदेश साझा करते हुए अपनी सुरक्षा की जानकारी दी.उन्होंने लिखा -मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. जवाब न दे पाने के लिए माफी चाहती हूं. आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है. मैं सुरक्षित हूं. अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है.

 

अजित कुमार दुबई एयरपोर्ट से लौटे


अजित कुमार रेसिंग इवेंट के सिलसिले में सऊदी अरब और दुबई में समय बिता रहे थे. हालात बिगड़ने के बाद उन्हें दुबई एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा. उनके मैनेजर के अनुसार, फिलहाल वह दुबई में ही हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं.

 

विष्णु मंचू ने शेयर किया वीडियो


फिल्म ‘कन्नप्पा’ से चर्चा में रहे विष्णु मंचू परिवार से मिलने दुबई पहुंचे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आसमान में रोशनी की लकीरें दिखाई दे रही हैं.उन्होंने लिखा-आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें दिखाई दे रही हैं. तेज धमाकों से घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई. शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही