Tenughat : होली पूर्व अवैध शराब कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में 4 मार्च की रात बेरमो एसडीओ के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने पेटरवार में छापेमारी कर 70 पेटी अवैध शराब और आठ पेटी बीयर जब्त की. एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि बुंडू पंचायत में आदिवासी छात्रावास के समीप कृष्णा सिंह के मकान में शराब और बीयर की पेटियां छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. मकान मालिक कृष्णा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के बारे में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुमार कुजूर ने बताया कि छापेमारी कर शराब और बीयर की पेटियां जब्त की गई. कृष्णा सिंह के कमरे को जितेंद्र सिंह व कैलाश महतो किराए पर लेकर अवैध शराब और बीयर का धंधा कर रहा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=572440&action=edit">यह
भी पढ़ें : बोकारो : चीराचास में बंद घर से सात लाख की चोरी [wpse_comments_template]
तेनुघाट : उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब की 70 पेटियां जब्त

Leave a Comment