Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : तेनुघाट जेल से एक बंदी को किया गया रिहा

Tenughat : गणतंत्र दिवस के मौके पर तेनुघाट जेल में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम डीके साहू ने बंदियों को कानून की जानकारी दी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जेल में बंदी मिंटू कुमार गंझू को रिहा किया गया. बंदी मिंटू कुमार गंझू को जेल में सजा काटने के बाद रिहा किया गया. वो 3 जुलाई 2022 से चोरी के मामले में बंद था. इससे पूर्व बंदियों को कानूनी जानकारी दी गई. अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू ने बंदियों को सबसे पहले गणतंत्र दिवस की बधाई दी. कैदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेल से बाहर निकल एक अच्छे नागरिक बने. आपके ऊपर परिवार की जवाबदेही होती है. अधिवक्ता रितेश जयसवाल ने भी बंदियो को विधिक जानकारी दी. स्वागत भाषण जेलर नीरज कुमार और मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया. मौके पर सूजय आनंद, विजय कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-hosir-high-school-gets-permanent-approval/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : होसिर हाई स्कूल को मिली स्थायी प्रस्वीकृति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही