Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : होली की पवित्रता बनाये रखने की अपील

Tenughat (Bokaro) : बेरमो अधिवक्ता संघ ने शनिवार को संघ के भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में संघ के अधिवक्ता सहित बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया. एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर अधिवक्ताओं ने जमकर होली गीतों का लुत्फ उठाया. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि होली हिन्दू धर्म का ऐसा पर्व है जहां आपसी द्वेष को भूलकर लोग आपस में मिलजुल कर इस त्योहार को मनाते हैं. यह पर्व भाईचारा का संदेश देता है. सभी अधिवक्ताओं ने मिलन समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया और त्योहार की पवित्रता बनाए रखने की अपील की.इस मौके पर अधिवक्ता डीएन तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद, विनोद गुप्ता, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संतोष नायक, कुलदीप प्रजापति, नारायण प्रजापति सहित सैकड़ो अधिवक्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-101-social-workers-will-be-honored-at-prahari-mela/">यह

भी पढ़ें : कसमार : प्रहरी मेला में 101 समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही