Search

 
 
 

तेनुघाट : कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला व युवक गंभीर रूप से घायल

 
Tenughat (Bokaro) : तेनुघाट-गोमिया मुख्य सड़क पर तेनुघाट शिविर संख्या दो के पास बुधवार 10 मई को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल घायलों को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी के एसआई प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजा. इसके अलावा एसयूवी कार संख्या जेएच 02 ए एक्स 0526 व होंडा शाइन बाइक संख्या जेएच 24 जे 1291 को थाना ले गई. टक्कर इतना जोरदार था कि कार के दाहिने साइड का टायर फट गया और आगे दोनों एयर बैग खुल गये, जिसके कारण कार पर सवार दो लोग बाल-बाल बच गए. कार सवार गोमिया के बताये जा रहे हैं. एसआई प्रशांत कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम कैलाश रजवार और महिला का नाम गीता देवी है. ये दोनों मांडू क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसलिए उन्हें रामगढ़ भेजा गया. बाइक सवार रिश्ते में नानी व नाती हैं. यह">https://lagatar.in/tenughat-husband-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-convicted-in-the-case-of-dowry-death/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : दहेज हत्त्या के मामले में पति, सास, ससुर और देवर दोषी करार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही