Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : लोक अदालत में दोनों पक्षों की होती है जीत : जिला जज अनिल कुमार

Tenughat (Bokaro) : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में शनिवार 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में प्री लिटिगेशन के 35,647 मामले और 1085 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया.  साथ ही 10 करोड़ 58 लाख 82 हज़ार 911 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई. इसके लिए 8 बेंच का गठन किया गया था. लोक अदालत में कोर्ट मामले, बिजली विभाग, बैंक विभाग, मोटर यान दुर्घटना, उत्पाद विभाग के मामले सहित अन्य कई मामले शामिल थे. इस मौके पर जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मौजूद भीड़ बताती है कि लोक अदालत कितना ज्यादा लोकप्रिय है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक सुलभ न्याय की प्रक्रिया है. इसमें समय, ऊर्जा और पैसों की बचत और सब की जीत होती है. जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने कहा कि लोक अदालत में कोई हारता नहीं, यहां दोनों पक्षों की जीत होती है. एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि लोक अदालत में मामलों का निष्पादन त्वरित होता है. इससे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घघाटन कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा, जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीजेएम दिपक कुमार साहू, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो, श्वेता सोनी, अधिवक्ता सुभाष कटरियार एवं जीवन सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत व मंच संचालन करते हुए एसीजेएम विशाल गौरव ने कहा कि आज पूरे भारत में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है. तेनुघाट में भी राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत लंबित मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/petwar-hemant-soren-sold-parasnath-to-jains-devnarayan-murmu/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : हेमंत सोरेन ने जैनियों को बेचा पारसनाथ : देवनारायण मुर्मू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही