Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : जिला बनाओ संघर्ष समिति का धरना 13 जून को

Tenughat : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक 1 जून को अधिवक्ता संघ भवन में हुई. बैठक में आगामी 13 जून को बेरमो को जिला बनाने के लिए धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है. इसके लिए जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. 13 जून को बेरमो प्रखंड मुख्यालय में धरना देने का निर्णय लिया गया है. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने के लिए मुखिया और पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करना जरूरी है. 13 जून को धरना की तैयारी को लेकर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक 3 जून को तेनुघाट में होगी. समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि बेरमो को जिला घोषित करने के लिए 13 जून को धरना के माध्यम ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा. बेरमो को जिला बनाने की मांग वर्षों पुरानी है. अब संघर्ष ही एकमात्र रास्ता बचा है. बैठक में अधिवक्ता पवन कुमार, सुभाष कटरियार, चेतना नंद प्रसाद, राकेश कुमार, विश्वनाथ, मृणाल कांति डे, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654269&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मायुमो ने अमृत जलधारा का किया गया निर्माण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही