Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा में दहेज मामला सुलझाया

Tenughat : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 8 जून को दहेज का एक मामला मध्यस्थता कर सुलझाया गया. अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने कहा कि लोगों के बीच पर्चा का वितरण कर मध्यस्थता की भूमिका से कानूनी मामले सुलझाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. अनुमंडल के प्रत्येक ब्लॉक, थाना और पंचायत में पखवाड़ा चल रहा है. इस दौरान पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एनआई केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना जैसे वादों का निपटारा किया जा रहा है. मामलों के निपटारा में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पुलिस पदाधिकारी और पीएलवीगण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. 8 जून को दहेज मामला सुलझाने के लिए दोनों पक्षकार को बुलाया गया था. दोनों पक्षकारों के बीच एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, मध्यस्थ अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, तपन कुमार डे, राजीव कुमार तिवारी और महुआ कारक, पैनल अधिवक्ता देवदत्त तिवारी, अधिवक्ता मो. मोबिन और गुलाम गौस के प्रयास से सुलह कराया गया. उल्लेखनीय है कि झारखण्ड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की अध्यक्ष  कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में कानूनी मामलों को अदालत के बाहर सुलझाने के लिए मध्यस्थता आधारित मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662068&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 25 अधूरे आवास जल्द बनाने का बीडीओ ने दिया निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही