Search

 
 
 

तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा में हुए चार समझौते

 
Tenughat:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में 7 जून को तेनुघाट में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान मन का मिलन पखवाड़ा के तहत चार मामलों का निपटारा किया गया. मालूम हो कि बोकारो के प्रत्येक थाना, ब्लॉक और पंचायत में मन का मिलन पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें दोनों पक्षों से सुलहनीय वादों को समाप्त करने का आग्रह किया जा रहा है. पति-पत्नी विवाद, जमीन विवाद, एनआई केस, डायन प्रतिषेध अधिनियम, सड़क दुर्घटना, जैसे वादों का निपटारा इस पखवाड़ा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, विभिन्न थाना के पदाधिकारी, पीएलवी आदि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. वहीं न्यायालय में लंबित 04 वादों को दोनों पक्षकारों की सहमति से अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, तपन कुमार दे, राजीव कुमार तिवारी, महुआ कारक, देवदत तिवारी, एसआई प्रभाष कुमार बरनवाल की मौजूदगी में सुलझाया गया. इसमें किसुन प्रसाद कसेरा व सुदामा महली के बीच समझौता कराया गया. दहेज के मामले में तबसुम परवीन और अब्दुल रहमान के बीच समझौता कराया गया. ऐसे ही दो अन्य मामलों का भी समझौता हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661157&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया चौक पर सीओ ने करायी अतिक्रमण की जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही