Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : डालसा की मदद से गोपालक रामबरन को मिला मुआवज़ा

Tenughat (Bokaro) : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रंजना अस्थाना शनिवार को तेनुघाट पहुंचे और कैंप कोर्ट किया. तेनुघाट निवासी रामबरन यादव ने कैम्प कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अस्थाना से मिले और बताया कि उनकी पहल पर उन्हें बिजली विभाग से मुआवजा हासिल हुआ. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अस्थाना ने बताया कि नवंबर 2021 में बिजली के तार गिरने से तेनुघाट निवासी राम बारन यादव के दो भैस मर गए थे. मुआवजा के लिओए उन्होंने कई जगह गुहार लगायी, मगर कोई सफलता नहीं मिली. तब उन्होंने तेनुघाट न्यायालय के डालसा ऑफिस में एक आवेदन दिया और अपने मरे हुए भैस के मुआवजा के लिए अपील की. उसके बाद न्यायालय की पहल पर कार्रवाई की गई और बिजली विभाग के पदाधिकारी से 60 हज़ार रुपए का मुआवजा राम बारन यादव को दिलाया गया. रामबरन ने बताया कि उक्त मुआवजा की राशि से पुनः गाय या भैस लेकर फिर से व्यवसाय शुरू करेंगें. इस मौके पर एसडीजेएम अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू सहित तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी गण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-vasantotsav-is-celebrated-all-around-the-city-holi-is-meeting-heart-to-heart/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शहर में चारो तरफ़ वसंतोत्सव की धूम, होली मिलन में मिल रहे दिल से दिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही