Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : सड़क दुर्घटना में घायल नाती की हुई मौत, नानी का चल रहा इलाज

Tenughat : गोमिया-पेटरवार मुख्य सड़क मार्ग पर तेनुघाट दो नंबर कॉलोनी के निकट 10 मई को सड़क दुर्घटना में घायल नाती की मौत हो गई तथा नानी का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. दुर्घटना के संबंध में तेनुघाट ओपी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मृतक के भाई राहुल कुमार रजवार ने बताया कि उसका भाई कैलाश कुमार (20) अपने घर मांडू थाना क्षेत्र के इचाकडीह से अपनी बाइक लेकर निकला. साथ में उसकी नानी गीता देवी भी थी. दोनों पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत के ओबरा गांव जा रहे थे. इसी दौरान कार से टक्कर हो गई. आनन-फानन में दोनों को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से रामगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कैलाश कुमार को मृत घोषित कर दिया., दुर्घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों को तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रामगढ़ ले जाया गया. जांच के बाद चिकित्सकों ने कैलाश कुमार को मृत घोषित कर दिया. 11 मई को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633839&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डीएवी स्कूल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही