Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Tenughat : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में मंगलवार 9 मई को बैठक हुई. 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. जिला जज राजेश सिन्हा ने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को लोक अदालत संबंधित नोटिस पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. एसीजेएम विशाल गौरव ने कहा कि सभी के सहयोग से ज़्यादा से ज़्यादा मामलों का निषपादन हो, यही इस अभियान का मकदस है. [caption id="attachment_632146" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/LOK-ADALAT-POLICE-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारी[/caption] सरकारी अधिवक्ता विजय कुमार साहू ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना पहुंचेंगे, सभी तामील होगा. मंच संचालन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू ने बताया कि पिछली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग मिला था. बैठक में सब जज दितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव,  एवं पुलिस प्रशासन विनय कुमार, सुनील कुमार, आशीष खाखा, प्रिंस कुमार सिंह साहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-it-is-necessary-to-tell-children-the-correct-use-of-mobile-phones/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बच्चों को मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल बताना ज़रूरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही