Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ समापन

15 मामलों में कराई गई मध्यस्थता, 100 से अधिक लोगों को दिये गेय विधिक परामर्श
Tenughat (Bokaro) : अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में 29 मई से चल रहे मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का बुधवार 14 जून को समापन हो गया. पखवाड़ा कार्यक्रम में 15 मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मन का मिलन करवाया गया. इस दौरान 100 से अधिक लोगों को विधिक परामर्श दिया गया. 250 से अधिक आवेदन मध्यस्थता के लिए प्राप्त हुए. जिसमें से 15 से ज्यादा मामलो का सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया. कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी को भी मध्यस्थचा के बारे में विशेष जानकारियां दी गई. बताया गया कि कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए 12 से 16 जून तक चल रहे पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान भी चलाया जा रहा है. पखवाड़ा के दौरान अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, सभी मध्यस्थ, पैनल अधिवक्तागण, पुलिस अधिकारीगण, पीएलवी की सराहनीय भूमिका रही. मन का मिलन पखवाड़ा में मध्यस्थ अधिवक्ता राम बल्लभ महतो, हरिशंकर प्रसाद, तपन कुमार डे, राजीव कुमार तिवारी, महुआ कारक सहित पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद, देवदत्त तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, नरेश कुमार सहित अनुमंडल के थाना प्रभारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-mla-handed-over-check-to-husband-for-treatment-of-woman/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : विधायक ने महिला के इलाज के लिए पति को सौंपा चेक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही