Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट: 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम

Tenughat: तेनुघाट अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में मन का मिलन 29 मई से 14 जून तक चलेगी. कार्यक्रम प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में किया जाएगा. जानकारी देते हुए समिति सचिव दीपक कुमार साहू ने कहा कि मध्यस्थता की महत्ता व उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान आमजनों के बीच निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, दृश्य व श्रव्य माध्यमों से मध्यस्थता तथा लोक अदालत की सफल कहानियों के बारे में जानकारी प्रदान करना, विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों तथा वाद पूर्व मामलों में पक्षकारों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करना. पक्षकारों को मध्यस्थता से संबंधित सुझाव व सलाह देने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने सभी से अपील किया कि कार्यक्रम के बारे में अपने स्तर से प्रचार प्रसार करें, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से आमलोग लाभान्वित हो सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648441&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : डीवीसी का बोकारो थर्मल बी प्लांट का अस्तित्व अब बन जाएगा इतिहास, किया जाएगा डिस्मेंटल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही