Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत, न्यायाधीशों ने की बैठक

Tenughat : आगामी 11 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में एक बैठक हुई. जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अनुमंडल के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जिला जज प्रथम ने न्यायालय की मांग पर अविलंब केस डायरी प्रस्तुत करने को कहा. ताकि बेल के मामलों में देर ना हो. लोक अदालत के लिए भेजे जा रहे सभी नोटिस की तामील 27 जनवरी तक सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही प्री लिटिगेशन डाटा भी 27 जनवरी तक तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू के पास जमा करवाने को कहा गया. जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को न्यायालय में दाखिल करने वाले डायरी के बारे में कई जानकारियां दी. एसीजेएम विशाल गौरव ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में सबका सहयोग जरूरी है. एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू ने बताया कि न्यायालय से जो भी समन संबंधित व्यक्ति को भेजा जाए. उसे उस व्यक्ति तक पहुंचा कर उसे मामले को निष्पादन करने के लिए न्यायालय आने को कहें. बताया कि 28 जनवरी शनिवार को पुनः एक रिव्यू बैठक होगी. बैठक में सब जज राजीव रंजन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, रूपम स्मृति टोपनो एवं पुलिस प्रशासन से शैलेश कुमार चौहान, गुलाब किसकोटा, सुनील कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, अभिशेक महतो, मुस्ताक आलम, सुमन कुमार, महावीर पंडित, ध्रुवेश कुमार, अनूप कुमार सिंह, मनोज कुमार महतो, रंजीत कुमार, रजी अहमद, राजेश कुमार सिंह, रघुवंश मणि सिंह, उज्ज्वल कुमार साहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी, साहित रामकृष्ण गुप्ता, दीपक चन्द्र गुप्ता, सुजय कुमार, रितेश कुमार सहित न्यायालय कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-9-students-of-dps-bokaro-won-the-csc-olympiad-of-digital-india/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डिजिटल इंडिया के सीएससी ओलंपियाड में डीपीएस बोकारो के 9 विद्यार्थियों ने मारी बाजी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही