Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट पुलिस ने किया चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
बेरमो : तेनुघाट पुलिस को अपहरण के मामले में बड़ी सफलता मिली. पुलिस की सक्रियता के कारण 8 घंटे के अंदर युवक को बरामद कर लिया गया. 4 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के छप्परगढ़ा निवासी धर्मेंद्र का दिन के 11 बजे तेनुघाट दो नंबर के भारत माता मंदिर के निकट से अपहरण कर लिया गया था. उसे एक झोपड़ी नुमा रूम में बंद कर रखा गया था. छप्पर गढ़ा निवासी जयलाल करमाली का पुत्र धर्मेंद्र प्रतिदिन अपनी मोटरसाइकिल से गोमिया डांस क्लास के लिए जाया करता था. 16 नवंबर को भी वह डांस क्लास के लिए जा रहा था कि तेनुघाट भारत माता मंदिर के निकट कुछ लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया. उसमें से एक उसका परिचित भी था. जान पहचान का होने के कारण धर्मेंद्र ने मोटरसाइकिल रोक दी. मोटरसाइकिल रुकते ही उसे घेरकर मंदिर के नजदीक बनी एक झोपड़ी में ले जाया गया. वहां उसके हाथ, पैर एवं मुंह को बांध दिया गया. उसके बाद मोबाइल से उसके पिता को फोन पर फिरौती की मांग की गई. जयलाल ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है. उन्होंने अपना काम निपटाने के बाद पुनः अपने पुत्र के मोबाइल नंबर पर फोन किया, परंतु उसका मोबाइल बंद आने लगा. तब जयलाल ने सूचना तेनुघाट ओपी प्रभारी को दी. प्रभारी प्रशांत सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने पुलिस पदाधिकारियों की टीम गठित की और धर्मेंद्र के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया. गोमिया अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापामारी अभियान शुरू किया गया. सूचना के आधार पर तेनुघाट दो नंबर में घेराबंदी कर छापामारी की गई, जहां से धर्मेंद्र को सही सलामत बरामद कर लिया गया. चार आरोपियों को पकड़ा गया, जिसमें कार्तिक राम, संजय मरांडी उर्फ सिद्धार्थ, दीनू मरांडी एवं सूरज कुमार दास उर्फ छोटू कुमार उर्फ विक्की शामिल है. धर्मेंद्र की बरामदगी के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया. वहीं पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि धर्मेंद्र के पिता सीसीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं. इसलिए उसके बेटे का अपहरण किया गया, ताकि मोटी रकम वसूली जा सके.  अपहरणकर्ता की निशानदेही पर धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल, जिसका पुर्जा अलग कर दिया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने धर्मेंद्र के बैग सहित अपराधियों के 3 मोबाइल, चाकू, सेलो टेप, रस्सी, लाल रंग का कपड़ा तथा दो मोटरसाइकिल को बरामद किया. छापेमारी टीम में प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, अशोक कुमार पासवान, रंजीत सिंह, अहमद अली खान, रामप्रवेश राम, अरविंद सिंह शामिल थे. यह भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/officials-exposed-to-the-problems-of-common-people/">आम

जनों की समस्याओं से रूबरू हुए पदाधिकारी [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही