Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास, एसडीओ ने लिया जायजा

Tenughat : गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अब चंद दिन ही बचे हैं. परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है. 22 जनवरी को चिल्ड्रेन पार्क में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. बेरमो एसडीओ अनंत कुमार ने इसका जायजा लिया. परेड कमांडर के नेतृत्व में आठ टोलियां बनाई गई है. टोलियों में पुलिस का एक प्लाटून, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पेटरवार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोमिया, जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी कैडेट, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट और डीएवी तेनुघाट की स्काउट टीम शामिल है. सभी टोलियां परेड का पूर्वाभ्यास कर रही है. 24 जनवरी को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास किया जाएगा. 26 जनवरी को चिल्ड्रेन पार्क में मुख्य परेड का आयोजन किया जाएगा. मौके पर एसडीओ के अलावा तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, अनुमंडल कार्यालय के नाजिर नेयाज अहमद, जेपी झा, अनिल कुमार टूडु, आरएस पासवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533872&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : सुजीत महतो को मलेशिया में मिला काव्य सम्मान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही