Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को एसडीएम ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में होगा मुख्य समारोह
Tenughat (Bokaro) : स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर 31 जुलाई को बैठक हुई. अनुमण्डल स्थित कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में ही होगा. इसको लेकर सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी उपायुक्त की ओर से दी गई है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को उनके  दायित्व की जानकारी दी. कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है, इसमें किसी भी तरह की कोई चूक बर्दास्त नहीं की जाएगी. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी एस एन पासवान, निबंधन पदाधिकारी तूलिका रानी, प्राचार्य सुदामा तिवारी, प्राचार्य गोविंद नायक, नवोदय विद्यालय के विपिन कुमार, डीएवी की स्तुति सिन्हा, हेमलाल यादव आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716719&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर 111 पदयात्री पहुंचे रांची, नहीं मिले सीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही