Search

 
 
 

तेनुघाट : एसडीओ व एसडीपीओ ने लिया परेड का जायजा

 
स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास
Bermo : 77 वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ ने तेनुघाट चिल्ड्रेन पार्क मैदान में परेड का निरीक्षण किया. एसडीओ शैलेश कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने निरीक्षण के बाद तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान दोनों ने मुख्य समारोह को और बेहतर बनाने के कई दिशा - निर्देश दिए. परेड में सशस्त्र पुलिस बल का प्लाटून व विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं का प्लाटून शामिल रहा. इधर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मैदान की रंगाई-पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. मौके पर एसडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का आज जायजा लिया गया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया है. इस अवसर पर गोमिया इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी व बच्चे उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही