Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : एसडीपीओ ने की मातहतों को दी अपराध नियंत्रण की सीख

Tenughat: बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में एसडीपीओ सतीश चंद्र झा की अध्यक्षता में 06 जून को अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि विधि-व्यवस्था सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा पर बैठक में चर्चा की गई. इसके अलावा हाल में हुए अपराधिक कांड के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. थाना में जो भी मामले दर्ज हैं उनके निष्पादन को कहा गया है. क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने, सुरक्षा ब्यवस्था मजबूत करने, अवैध कोयला, बालू, लोहा तस्करी रोक लगाने आदि का भी निर्देश दिया गया है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. मई माह में आपराधिक घटनाओं में लगाम लगी है. सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी पर भी अंकुश है. मौके पर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660381&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अज्ञात वाहन के धक्के से सीसीएल कर्मी घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही