Search

 
 
 

तेनुघाट : डीएवी स्कूल में समर एक्टिविटी का किया गया आयोजन

 
Tenughat (Bokaro) : डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में ईईडीपी के तहत एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए मंगलवार 9 मई को समर एक्टीविटी का आयोजन किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गरमी के मौसम के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाना था. गरमी के सीजनली फलों की वेशभूषा धारण किये बच्चे आकर्षक दिख रहे थे. बच्चे इस दौरान खेल-खेल में अपनी कलाकृति के ज़रिए अध्ययन के इस अनोखे तरीके से अवगत हुए. कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान स्कूल की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य समाज को सुशिक्षित करने का है, जिसकी पहली सीढ़ी शिक्षा है. हमें शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभानी है. कार्यक्रम की निदेशिका ज्योति दुबे ने अपनी कुशलता से कार्यक्रम को सफल बनाया. शिक्षिका काजल कुमारी, लक्ष्मी गुप्ता, वंदिनी महतो ने भी उत्कृष्ट भूमिका निभाई. यह">https://lagatar.in/bermo-students-of-dav-swang-started-cleanliness-awareness-campaign/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : डीएवी स्वांग के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही