Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : मृत अधिवक्ता के आश्रित को मिली सहयोग राशि

Tenughat : गुरुवार को तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ के भवन में संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा व महासचिव वकील प्रसाद महतो की मौजूदगी में एक सादे समारोह में मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों को सहायता राशि दी गई. बता दें कि अधिवक्ता बसंत महतो और सुखदेव रवानी का निधन हो गया है. मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को राज्य अधिवक्ता कल्याण कोष से निर्गत सहायता राशि प्रदान की गई. तेनुघाट अधिवक्ता संघ ने बसंत महतो की पत्नी को 4 लाख 40 हज़ार और सुखदेव रवानी की पत्नी को 3 लाख 10 हजार का चेक दिया. संघ के अध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि राज्य अधिवक्ता कल्याण कोष के जो सदस्य होते हैं, उन्हें ही इस प्रकार की सहयोग राशि प्रदान की जाती है. मौके पर अधिवक्ता रितेश जयसवाल, पुष्पा हंस, मुनमुन कुमारी, हसीना खातुन, महुआ कारक, आनंद कुमार श्रीवास्तव, प्रताप कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, बालदेव महतो, दीपक पटेल, महेश ठाकुर, गजाधर महतो, अवध किशोर सिंह, राजीव कुमार तिवारी, कृतिक कुमार वर्मा, लुटन महतो, शशि कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/phusro-maruti-nandan-mahayagya-ends-with-bhagwati-jagran/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : भगवती जागरण के साथ मारुति नंदन महायज्ञ का हुआ समापन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही