Search

 
 
 

तेनुघाट : तेनुघाट डैम का दो रेडियल गेट खोला गया, जारी की गई चेतावनी

 

लोगों को नदी में नहीं जाने की दी गई चेतावनी

Tenught: लंबे समय बाद तेनुघाट डैम में का दो रेडियल गेट 11 सितंबर को खोला गया. बताया गया कि शाम 6 बजे तक दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलाशय का पानी लगभग 854.25 फीट बढ़ने की संभावना है. इस देखते हुए जलाशय का दो रेडियल गेट खोला गया है, जबकि जलाशय मे 865 फीट रखने की क्षमता है. वर्तमान समय में 852 फीट ही पानी रखा जाता है. वहीं 882 फीट खतरे की निशानी बताई गई है. दो गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का बहाव लगभग 6751.56/ 191.37 क्यूसेक, क्यूबीक मीटर प्रति सैकेंड हो गया है। वहीं लोगों को नदी में जाने के लिए मना किया गया है. नदी के किनारे बसे लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई हैँ कि वे नदी में न जाएं और जानवरों को भी नदी मे न जाने दें. इस संबंध में बांध प्रमंडल तेनुघाट के बाढ़ नियंत्रण कोषांग ने बेरमो एसडीओ और एसडीपीओ को पत्र देकर सभी बीडीओ और थाना प्रभारी को सूचित करने को कहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-sail-management-had-given-rs-40-crore-the-house-was-not-repaired-biranchi-narayan/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : सेल प्रबंधन ने 40 करोड़ दिया था, आवास मरम्मत नहीं हुआ – बिरंची नारायण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही