Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवक अरेस्ट

Tenughat : तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बुधवार की दो बाइक चोर संदीप कुमार और राजकुमार को पकड़ा है. ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तेनुघाट शिविर संख्या दो भारत माता मंदिर के पास वाहन चेकिंग भियान चलाया गया. इसी दौरान काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या जेएच 09 6902 नंबर पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ा और गाड़ी के कागज़ात मांगे. जब युवकों ने की भी कागज़ात नहीं दिखाया तो उन्हें तेनुघाट थाना लाया गया. पूछताछ में दोनों युवकों ने चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार कर ली. ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है. कई जगहों पर छापामारी की जा रही है. बहुत जल्द गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

   धनबाद का नंदकिशोर है गिरोह का मास्टरमाइंड

दोनों ने बताया कि धनबाद के नंदकिशोर के इशारे पर तेनुघाट डैम के पास से बाइक चोरी करते थे. इसके बाद उनके बताए स्थान पर मोटरसाइकिल को भेज दिया जाता था. जिसे नंदकिशोर चौधरी धनबाद और जामताड़ा में बेचता था. दोनों ने बताया कि नंदकिशोर चौधरी के इशारे पर बोकारो में ही और कई जगहों पर चोरी किया करते थे. इसके बदले में उन्हें प्रति बाइक 2,500 रुपया दिया जाता था. यह">https://lagatar.in/phusro-dosing-of-4-illegal-tunnels-in-closed-mines-of-angwali/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : अंगवाली के बंद माइंस में 4 अवैध सुरंग की डोजरिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही