Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद आएंगे ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’..गीत के रचयिता मनोज मुंतशिर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हिंदी साहित्य विकास परिषद के 44वें वर्ष पूरे होने के अवसर पर 16 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है. इस अवसर पर समारोह में देश के जाने-माने प्रसिद्ध गीतकार, कवि, संवाद-लेखक और पटकथा लेखक व "तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के फिर खिल जावां......" गीत के रचयिता मनोज मुंतशिर शुक्ला धनबाद वासियों से रूबरू होंगे. यह जानकारी हिंदी साहित्य विकास परिषद के युवा सचिव राकेश शर्मा ने 20 मार्च को गोल संस्थान, बरवाअड्डा में प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि संस्थापक दिलीप चंचल ने 44 वर्ष पहले हिंदी साहित्य विकास परिषद का गठन किया था, जिसका उद्देश्य कोयलांचल में हिंदी साहित्य को बढ़ावा देना था. अगली पीढ़ी के रूप में अब उनका दायित्व इसे आगे ले जाने का है. कार्यक्रम स्थल अभी तय नहीं हुआ है. प्रेस वार्ता में राजेश सिंह, वीरेंद्र भगत, दीपक संचेती, जयप्रकाश अग्रवाल और संजय कुमार मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही