Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फोन पर बकझक का खौफनाक अंत :  वीडियो कॉल कर पति ने खुद को मारी गोली, पत्नी ने लगायी आग

Advertisement
Advertisement
Ara : भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनियां गांव में फोन पर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का गंभीर परिणाम हुआ. बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान बकझक के बाद गांव में पत्नी ने खुद के शरीर में आग लगा ली, तो हैदराबाद में तैनात आर्मी जवान पति ने खुद को गोली मार जान दे दी. पत्नी गुड़िया कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई है और उसका पटना में इलाज चल रहा है. वहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है. इधर, गोली मार खुदकुशी करने वाले आर्मी जवान का शव पियनियां गांव लाया जा रहा है. जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में सनसनी फैल गई. करीब 38 वर्षीय मृत जवान महेश सिंह धवल सिंह का पुत्र था. जवान का शव घर आने का इंतजार हो रहा है.

भाई की मौत से बड़े भाई की तबीयत बिगड़ी

घर की महिला गुड़िया कुमारी पटना के निजी अस्पताल में जीवन व मौत से जूझ रही है, तो सैनिक पति महेश सिंह की मौत की खबर सुन उनके बड़े भाई जयनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ गई. उनका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि अपने छोटे भाई आर्मी जवान महेश की मौत की खबर सुनते ही रामाशंकर को दिल का दौरा पड़ गया. आनन-फानन में इलाज के लिये उन्हें आरा ले जाया गया. वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन एक ओर छोटे बेटे के शव का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बड़े बेटे का इलाज करा उन्हें बचाने में जुट गये हैं. उधर, महिला के इलाज में मायके वाले भी जुटे हैं.

छह भाइयों में सबसे छोटा था मृत जवान महेश

पियनियां निवासी धवल सिंह के छह बेटों में जवान महेश सबसे छोटा था. वह बीते वर्ष 2004 में आर्मी में भर्ती हुआ था. उसके दो बड़े भाई रामनाथ सिंह और दिनेश सिंह भी आर्मी से रिटायर हैं. अन्य तीन भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं. हाल में ही महेश का नया घर बना था और गृह प्रवेश हुआ था. नये मकान में महेश का परिवार ही रहता था. बाकी परिवार भी अलग-अलग घरों में रहते हैं.

दो बेटे व एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया

पियनियां निवासी जवान महेश सिंह की शादी बीते वर्ष 2006 में पटना जिले के गौरीचक थाने के दौलतपुर गांव की रहने वाली गुड़िया कुमारी के साथ हुई थी. गुड़िया के पिता बिहार पुलिस के अधिकारी हैं. शादी के बाद महेश और गुड़िया को 14 साल की बेटी है और 12 साल व 10 साल के दो बेटे हैं. महेश की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/hearing-on-bail-of-former-minister-raja-peter-in-hc-lawyer-told-peter-innocent-nia-will-argue-on-wednesday/">पूर्व

मंत्री राजा पीटर की बेल पर HC में सुनवाई, वकील ने पीटर को बताया निर्दोष, बुधवार को NIA करेगी बहस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही