Search

 
 
 

पाकिस्तान में आतंकी हमला, JUI-F के नेता मौलाना जियाउल्लाह जान आमिर समेत 40 की मौत

 

100 से ज्यादा लोग घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Peshawar : रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में एक राजनीतिक रैली के दौरान भीषण ब्लास्ट हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतें हिल गई. धमाके में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह फिदाईन हमला बताया जा रहा है. धमाके की सूचना मिलने के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है. घटना बाजौर की खार तहसील की है.  बताया जा रहा है कि यहां सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जमीयत उलेमा इस्लाम फजल (JUI-F) की रैली चल रही थी. उसी दौरान यह आतंकी हमला हुआ है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के नेता मौलाना जियाउल्लाह जान आमिर की इस घटना में मौत हो गई है. पुलिस की मानें तो हमलावर पार्टी समर्थकों के बीच ही मौजूद था. भीड़ में ही हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. रैली को सीनियर लीडर हाफिज हमदुल्लाह संबोधित करने वाले थे, लेकिन वो किसी वजह से यहां नहीं पहुंच सके. हालांकि, उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/after-palamu-ranchi-also-tampered-with-tricolor-video-goes-viral/">पलामू

के बाद रांची में भी तिरंगे के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही