Search

 
 
 

टेरर फंडिंग केसः सोनू अग्रवाल, महेश अग्रवाल और अजय सिंह के खिलाफ चार्जफ्रेम, अब चलेगा ट्रायल

 
Ranchi: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की विशेष कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस के आरोपियों सोनू अग्रवाल,महेश अग्रवाल और अजय सिंह के खिलाफ चार्जफ्रेम (आरोप गठित) कर दिया है. अब इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ ट्रायल शुरू होगा. NIA कोर्ट के स्पेशल जज एमसी वर्मा की कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 9 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. इसे पढ़ें- खपत">https://lagatar.in/if-this-rate-of-consumption-remains-crude-oil-reserves-will-end-in-50-years/">खपत

की यही रफ्तार रही, तो 50 साल में खत्म हो जाएंगे कच्चे तेल के भंडार
दरअसल, चतरा जिले के टंडवा थाने में दर्ज प्राथमिकी 22/18 को एनआईए ने टेकओवर करते हुए जांच शुरू की गई थी. यह मामला सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी और शांति समिति के बीच समन्वय को लेकर लेवी वसूली से संबंधित है. एनआईए ने सीसीएल कर्मी सुभान खान सहित 14 आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में लिखा था कि टीएसपीसी को लेवी देने के लिए ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला ढुलाई का ठेका लिया गया था. इसमें टीएसपीसी उग्रवादी आक्रमण जी ने अनुशंसा की थी और ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह को ठेका मिला था. इसमें मिली राशि का बड़ा हिस्सा टीपीसी को जाता था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-on-the-fourth-monday-of-sawan-milk-anointing-of-shivling-was-done/">हजारीबाग

: सावन की चौथी सोमवारी को शिवलिंग का किया गया दुग्धाभिषेक
इन पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी को फंड देने का आरोप लगाया गया है. कोर्ट में एनआइए की ओर से कहा कि उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, और कोर्ट ने इनके मामले में जो संज्ञान लिया है वो भी बिल्कुल सही है. बता दें कि टंडवा के मगध आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट में लोडिंग एवं खनन के लिए कार्य कर रही कंपनियों पर उग्रवादी संगठन टीएसपीसी को आर्थिक मदद पहुंचाने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही