Search

 
 
 

टेरर फंडिंग मामला : 10 लाख के इनामी मुनेश्वर गंजू समेत दो नक्सलियों से NIA कर रही पूछताछ

 
Ranchi :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 10 लाख के इनामी नक्सली मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया से पूछताछ कर रही है. एनआईए की रांची ब्रांच टेरर फंडिंग मामले में दोनों नक्सलियों को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. मुनेश्वर गंजू और गोविंद बिरिजिया भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के करीबी माने जाते हैं. टेरर फंडिंग को लेकर इससे पहले भी एनआईए ने साजन कुमार भूमिया नाम के ईंट भट्ठे के मुंशी को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. मुनेश्वर और गोविंद की गिरफ्तारी ऑपरेशन बुलबुल के दौरान हुई थी. (पढ़ें, गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-former-ranka-mla-satyendranath-tiwaris-car-accident-injured/">गढ़वा

: पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, घायल)

हथियार बरामदगी मामले में हो रही पूछताछ

एनआईए लोहरदगा के बुलबुल जंगल से अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले की जांच कर रही है. बुलबुल जंगल में 21 फरवरी 2022 को सुरक्षाबलों को विस्फोट में उड़ाने और उनके हथियार लूटने की साजिश रची गयी थी. हमले को अंजाम देने के लिए रविंद्र गंझू ने अपने 45 से 50 कैडरों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया था. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मुठभेड़ हुई थी. इस ऑपरेशन में पुलिस ने 9 नक्सलियों को जिंदा धर दबोचा था. हालांकि रविंद्र गंझू अपने दूसरे साथियों के साथ फरार होने में सफल हो गया था. मौके से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किये थे. इसके बाद रविंद्र गंझू समेत 17 नक्सलियों के खिलाफ पेशरार थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी. उसी प्राथमिकी को एनआईए ने टेक ओवर करते हुए अपनी जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/politics-intensifies-from-bihar-to-delhi-jitan-ram-manjhi-will-meet-amit-shah/">बिहार

से दिल्ली तक राजनीति तेज, जीतन राम मांझी आज अमित शाह से मिलेंगे, क्या फिर मारेंगे पलटी!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही