Search

 
 
 

टेरर फंडिंग मामलाः लोहरदगा में एनआईए की छापेमारी

 
Lohardaga: टेरर फंडिंग मामले को लेकर एनआईए और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने रविवार को लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के ओपा गांव स्थित ईंट भट्ठा में छापेमारी की. जहां से टीम ने एक पिस्टल, छह गोली, जमीन और बैंक के कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं. वहीं मौके से ईंट भट्ठा मालिक फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर एनआईए और पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-of-application-for-phd-entrance-test-jwret-in-womens-university-is-20-april/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट-जेडब्ल्यूआरईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

माओवादियों का पैसा इन्वेस्ट करने की मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि एनआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी रिजनल कमांडर 15 लाख का इनामी रविंद्र गंझू के करोड़ों रुपए ईंट भट्ठा मालिक द्वारा अलग-अलग व्यवसाय में इन्वेस्ट किया जा रहा है. जिसके बाद एनआईए की टीम ने पहुंच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. हालांकि मौके पर माओवादी कमांडर तो नहीं मिला और न ही व्यवसायी ही हाथ लगा, लेकिन माओवादी कमांडर से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण कागजात और हथियार बरामद किए गए हैं. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-former-jamua-mla-chandrika-mahatha-will-join-congress-on-april-13/">गिरिडीह

: जमुआ के पूर्व विधायक चंद्रिका महथा 13 अप्रैल को कांग्रेस में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही