Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेरर फंडिंग केस : TPC जोनल कमांडर भीखन गंझू को HC से बेल

Ranchi :  चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद टीपीसी के जोनल कमांडर भीखन गंझू उर्फ दीपक कुमार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की खंडपीठ में भीखन गंझू की बेल याचिका पर सुनवाई हुई. वह  एनआईए कांड संख्या 2018 से जुड़े मामले में आरोपी है और 25 मार्च 2022 से जेल में है. बता दें कि टेरर फंडिंग केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में डे-टू-डे जारी है. अब तक एनआईए की ओर से 120 से अधिक गवाहों को प्रस्तुत किया जा चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही