Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेन में डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत, पुलिस जल्द करे उद्भेदन : प्रतुल शाहदेव

Advertisement
Advertisement

जिस इलाके में पहले नक्सली ट्रेन को हाईजैक कर लिया करते थे, अब वहां डकैती का होना दुर्भाग्यपूर्ण

Latehar : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ट्रेन में डकैती की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. प्रतुल ने कहा कि लातेहार के जिस इलाके में कभी नक्सली पूरी की पूरी ट्रेन को हाइजैक कर लिया करते थे, अब उसी इलाके में चलती ट्रेन में डकैती होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रतुल ने कहा कि ट्रेन डकैती की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रतुल ने लातेहार पुलिस और रेल पुलिस से मांग की है कि अविलंब इस घटना में लिप्त डकैतों को गिरफ्तार करें. प्रतुल ने रेल मंत्री से भी आग्रह किया है कि इस इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे पुलिस की भी पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगे. घटना का अति शीघ्र उद्भेदन अत्यंत आवश्यक है. प्रतुल ने कहा कि ट्रेन में हुई इस भीषण डकैती से देश में अच्छे संकेत नहीं जा रहे हैं. इसलिए जिला और रेल पुलिस समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में डकैतों को गिरफ्तार करें. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक

ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही