Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में हाथियों का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मार डाला

Latehar :  लातेहार में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला चंदवा प्रखंड के माल्हन पंचायत के माल्हन गांव का है. यहां गुरुवार देर रात जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला. हालांकि ईंट भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे.  मरने वाले में फानू भुइंया (30 वर्षीय), पत्नी बबीता देवी ( 26 वर्षीय) और उसकी तीन साल की बच्ची शामिल हैं. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया है. गढ़वा के सरईडी भंडरिया से नवंबर 22 को पूरा परिवार अपनी जीविकोपार्जन के लिए गांव छोड़कर भट्ठा में मजदूरी करने आया था. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/bihar-devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-river-ganga-on-buddha-purnima-wish-for-happiness-and-prosperity/">बिहार

: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई, सुख-समृद्धि की कामना की)

घटना के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/b908704f-72c3-4d4c-ac0a-d58fb6698769-1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, हाथी के बच्चे गुरुवार रात को जामुन पेड़ की तरफ से माल्हन गांव के पास बनी झोपड़ी के पास आ गये. हाथियों के चिंघाड़ सुनकर बड़े हाथियों का झुंड भी वहां आ पहुंचा. और  ईंट भट्ठे के पास बनी मजदूर की झोपड़ी को तोड़ दिया. साथ ही एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद सभी मजदूरों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि जब तक सुरक्षा का कोई व्यवस्था नहीं किया जायेगा, तब तक वे वहां नहीं रहेंगे. मजदूरों ने कहा कि उनके मालिक के आने के बाद हिसाब-किताब करके वे वापस अपने घर लौट जायेंगे. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/medical-examination-ias-chhavi-ranjan-before-appearing-in-court-bp-sugar-pulse-normal/">कोर्ट

में पेशी से पहले IAS छवि रंजन की हुई मेडिकल जांच, बीपी, सुगर, पल्स नॉर्मल

वन विभाग की ओर से 60,000 की तत्काल सहायता राशि दी गयी

वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. मजदूर देर रात  सो रहे थे, इसलिए उन्हें हाथियों के झुंड के आने का पता नहीं चला और वे जानवरों के हमले का शिकार हो गये. कहा कि विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 60,000 दी गयी है. बाकी राशि सारे कागजात सबमिट करने के बाद सभी के नाम पर कुल चार-चार लाख की राशि भुगतान की जायेगी. हाथियों से बचाव के बाबत में कहा कि हमारी एक टीम लगी हुई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-nilay-institute-chairman-bhim-munda-accused-embezzlement-4-crores/">रांची

: निलय इंस्टिट्यूट के चेयरमैन भीम मुंडा पर 4 करोड़ गबन का लगा आरोप
[wpse_comments_template]                        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही