Search

 
 
 

कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव में हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 15 से 20 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से सतगांवा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है.
 

Koderma  :  कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव में  जंगली हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 15 से 20 हाथियों का झुंड पिछले एक महीने से सतगांवा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में घूम रहा है. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है.

 


जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 12 बजे की है, जब हाथियों का झुंड कटैया गांव में घुस आया. गांव में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद 25-30 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर हाथियों को खदेड़ने के लिए आगे बढ़े.

 


इसी दौरान रोहित कुमार ने देखा कि हाथी उनके गोशाला की ओर बढ़ रहे हैं. मवेशियों और घर को बचाने के उद्देश्य से वह अकेले ही हाथियों को भगाने निकल पड़ा.बताया जाता है कि इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उसे पटक कर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

 


रोहित कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है. उसी पर घर की पूरी जिम्मेदारी थी. उनकी एक अविवाहित बहन भी है. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है.

 
 

ग्रामीणों के मुताबिक  दो दिन पहले भी हाथियों का यही झुंड कटैया पंचायत के गजधर गांव में घुसा था, जहां एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां रखा अनाज भी नष्ट कर दिया. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीण वन विभाग पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही