Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में अपराधियों का आतंक, तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Lagatardesk: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है. यहां तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद गुदरी के पास स्थित बिस्कुट गली के पास की है, इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब तीन युवकों पर फायरिंग की गयी. सूत्रों के अनुसार 4 साल पहले की गयी एक हत्या का बदला लेने के लिए फायरिंग की गयी. आरण्य देवी मंदिर स्थित बिस्कुट गली के पास फायरिंग की गयी गुरुवार शाम आरण्य देवी मंदिर स्थित बिस्कुट गली के पास फायरिंग की घटना हुई. इसमें राहुल कुमार उर्फ लाठी (25), अबरपुल पड़ाव निवासी बलिराम प्रसाद का पुत्र अमन सोनी (31) और आरण्य देवी मंदिर निवासी स्वर्गीय बैजु प्रसाद का पुत्र जितू कुमार (26) को गोली लगी है. तीनों को बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उनका इलाज चल रहा है. तीन युवकों में दो का आपराधिक इतिहास रहा है गोलीबारी की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस के अनुसार गोली से घायल तीन युवकों में दो युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. वे 2019 के गौतम हत्याकांड के आरोपी हैं. पुलिस को आशंका है कि इसी हत्या का बदला लेने के लिए गोलीबारी की गयी होगी. हालांकि तीनों की जान बच गयी है. पुलिस तीनों का बयान दर्ज कर रही है. पुलिस कर रही घायलो से पूछ पूछताछ ते क्रम में घायल युवकों ने पुलिस को बताया कि अंशु कुमार नाम के एक युवक के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था. गुरुवार को वे भी मुहल्ले में खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी अंशु और उसके साथ चार-पांच अपराधी हथियार के साथ आये उन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. डॉक्टर ने बताया कि तीनों खतरे से बाहर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही