Search

 
 
 

हजारीबाग से आतंकी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश

 
Hazaribagh: एटीएस ने लोहसिंगना थाना अंतर्गत लोहसिंगना चौक से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग कोर्ट में पेश किया गया. इसके बाद एटीएस की टीम उसे अपने साथ रांची ले गई. गिरफ्तार आतंकी अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का नाम फैजान अहमद है. 45 वर्षीय फैजान होलसेल का व्यापार हजारीबाग में करता है. आरोप है कि वह अपनी पहचान छुपाकर आतंकी संगठन के लिए काम कर रहा था. इसके माता-पिता मंडई में रहते हैं. यह खुद लोहसिंघना के आजाद नगर में रहता था. एटीएस पिछले दो दिनों से झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है. एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के लोहसिंघना समेत अन्य कई जिलों में पर छापेमारी कर सभी सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

आतंकी के पास से हथियार बरामद होने की सूचना है

लोहरदगा से गिरफ्तार हुए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक, अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का अंसारुल्लाह बांग्ला टीम आतंकी संगठन के साथ संबंध है. 2014 में स्थापित प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा की एक शाखा एक्यूआईएस कथित तौर पर अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, बर्मा और बांग्लादेश में सक्रिय है. समूह इस्लामिक राज्य स्थापित करने के लिए जिहाद छेड़ना चाहता है. इस आतंकी संगठन से जुड़े लोगों का उद्देश्य झारखंड में आतंक का प्रचार करना, समान विचारधारा वाले युवाओं को कट्टरपंथी बनाना और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए भर्ती करना है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही