Search

 
 
 

बलूचिस्तान में आतंकवादी हमला, तीन सैनिकों की मौत, एक आतंकवादी भी मारा गया

 
Quetta :  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के जरघून इलाके में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया है. इस हमले में तीन सैनिकों की मौत हो गयी है. वहीं एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है. आंतकवादियों ने उस चौकी पर हमला किया, जिसे इलाके में कोयला खदानों में वसूली को रोकने के लिए बनाया गया था. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, टाटानगर">https://lagatar.in/bundle-of-notes-recovered-from-platform-number-2-of-tatanagar-station/">टाटानगर

स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से नोटों का बंडल बरामद)

पाकिस्तानी सेना चला रही सर्च ऑपरेशन 

आईएसपीआर के बयान के मुताबिक, आतंकवादी ने सुरक्षा चौकी पर हमला किया तो सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की. इस  मुठभेड़ में तीन सैनिकों की मौत हो गयी. साथ ही एक आतंकवादी भी मारा गया. पाकिस्तानी सेना जरघून के पर्वतीय क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-politics-will-no-longer-work-naman-vixal-kongadi/">भाजपा

की राजनीति अब नहीं चलने वाली : नमन विक्सल कोंगाडी

एक साल में 436 बार हुए आतंकवादी हमले 

मीडिया के मुताबिक, पिछले एक साल में 436 आतंकवादी हमलों में कम से कम 293 लोगों की मौत हुई है. वहीं 521 लोग घायल हुए हैं. आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में कुल 137 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है. जबकि 117 सैनिक घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/4-news-of-koderma-including-the-start-of-cardiology-opd-in-sadar-hospital-10-years-sentence-for-sexual-abuse-accused/">यौन

शोषण के आरोपी को 10 साल की सजा,सदर अस्पताल में कार्डियोलॉजी ओपीडी की शुरुआत समेत कोडरमा की 4 खबरें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही