Search

 
 
 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा करते परवान पर आतंकी हमला, ISIS खुरासान पर शक की सूई

 
Kabul : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा करते परवान पर आज शनिवार को आतंकी हमला हुआ है. खबरों के अनुसार आतंकियों ने गुरुद्वारा में कई धमाके किये. आतंकियों ने फायरिंग की है. इस संबंध में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि काबुल के गुरुद्वारे में विस्फोट होने की सूचना मिली है. धमाके आज शनिवार तड़के हुए हैं. मनजिंदर सिरसा ने गुरुद्वारा करते परवन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह से बातचीत की है.   इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/rajnath-singh-will-brainstorm-with-army-officers-today-regarding-agneepath-plan-10percent-reservation-for-agniveers-in-capf-and-assam-rifles/">अग्निपथ

योजना को लेकर आज राजनाथ सिंह सेना के अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, CAPF और असम राइफल्स में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण

गुरनाम ने अफगानिस्तान में सिखों के लिए वैश्विक समर्थन की मांग की

हमले को लेकर गुरनाम ने अफगानिस्तान में सिखों के लिए वैश्विक समर्थन की मांग की है. सिरसा ने जानकारी दी कि अब तक तीन लोग गुरुद्वारे से बाहर निकल चुके हैं, जिनमें से दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है. गुरुद्वारा के एक मुसलिम गार्ड की मारे जाने की खबर है. माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हुई है. फायरिंग जारी है.हमले के पीछे ISIS खुरासान पर शक जताया जा रहा है. गुरुद्वारा में विस्फोट के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय (MEA) के सरकारी प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम पवित्र गुरुद्वारे पर हमले की खबर से बहुत चिंतित हैं. स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है.

अफगानिस्तान के लोग एक बार फिर सबसे बुरे वक्त से गुजर रहे हैं

जान लें कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पूरे अफगानिस्तान में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गयी हैं. शुक्रवार को पिछली अशरफ गनी सरकार द्वारा नियुक्त भारत में अफगान राजदूत फरीद मामुंडजे ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग एक बार फिर सबसे बुरे वक्त से गुजर रहे हैं. देश आर्थिक, सुरक्षा और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है. कहा कि पिछले साल अगस्त में तालिबान के कब्जे के बाद वहां मानवीय सुरक्षा और राजनीतिक संकट पैदा हो गया है. मामुंडजे ने कहा कि अफगानिस्तान से (सैनिकों की) अमेरिका की वापसी और तालिबान के कब्जे के बाद देशभर में आतंकवादी गतिविधियां परवान पर है. इसे भी पढ़ें :  विधान">https://lagatar.in/legislative-council-elections-voting-for-30-seats-in-uttar-pradesh-maharashtra-bihar-on-june-20-shiv-senas-resort-politics-mla-shifts-to-luxury-hotel/">विधान

परिषद चुनाव : उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार की 30 सीटों के लिए वोटिंग 20 जून को, शिवसेना की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, विधायक लग्जरी होटल में शिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही