Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलवामा में बिहार के मजदूरों पर आतंकी हमला, फेंका ग्रेनेड, एक की मौत

Advertisement
Advertisement
Jammu: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने बाहरी मजदूरों पर हमला किया है. आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका है. इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

तीन दिन में आतंकियों का तीसरा हमला

मृतक मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है. जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है. दोनों की हालत स्थिर है. जम्मू कश्मीर में ये तीन दिनों में आतंकियों का तीसरा हमला है. हालांकि इससे पहले के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ था. इसे भी पढ़ें-मोहर्रम">https://lagatar.in/muharram-procession-will-not-take-out-on-main-road-central-peace-committee/">मोहर्रम

का जुलूस मेन रोड में नहीं निकलेगा : केंद्रीय शांति समिति

पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था

इससे पहले बीते दिन जम्मू कश्मीर के अलोचीबाग इलाके में भी आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हमला कर दिया था, लेकिन प्रभावी जवाबी कार्रवाई होने पर वे भाग गए थे. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था. बीते मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था. ग्रेनेड पुलिस चौकी की छत पर जा कर गिरा था और उसमें विस्फोट हुआ. इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था.

जेकेजीएफ ने जिम्मेवारी ली है

रामबन जिले के हमले को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया था कि जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है. विशेष अभियान समूह और सेना के दलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया है. जिले में अलर्ट जारी किया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें- ATM">https://lagatar.in/crore-theft-case-main-accused-arrested-lakhs-of-rupees-recovered/">ATM

से 1.81 करोड़ की चोरी का मामला : मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही