Search

 
 
 

आरएसएस नेता की हत्या में शामिल आतंकी मोहम्मद गौस को साउथ अफ्रीका से डिपोर्ट कर मुंबई लाया गया

 
New Delhi : बेंगलुरु में आरएसएस नेता की हत्या करने का आरोपी मोस्ट वांटेड PFI आतंकी को आज शनिवार सुबह साउथ अफ्रीका से मुंबई लाया गया है. आतंकी की पहचान मोहम्मद गौस नियाजी के रूप में हुई है. NIA ने उस पर पांच लाख का इनाम रखा था. खबरों के अनुसार नियाजी को साउथ अफ्रीका से डिपोर्ट कराया गया है. इसे विदेशी धरती पर सेंट्रल एजेंसियों के बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह घटना बंगलुरु के शिवाजीनगर इलाके में घटी थी

जानकारी के अनुसार साल 2016 में मोहम्मद गौस ने आरएसएस नेता रुद्रेश की बेंगलुरु में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद वह भारत से फरार हो गया था. आरएसएस कार्यकर्ता 35 वर्षीय रुद्रेश संघ के कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. तभी घात लगाये बैठे आतंकियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया. हमले में रूद्रेश की मौत हो गयी थी. यह घटना बंगलुरु के शिवाजीनगर इलाके में घटी थी.

गुजरात ATS ने साउथ अफ्रीका में मोहम्मद गौस लोकेशन ट्रैक की

भारत से फरार होने के बाद मोहम्मद गौस विदेश में अलग अलग जगहों पर ठिकाना बना कर रहता था. जान लें कि आरएसएस नेता रुद्रेश की हत्या की जांच NIA कर रही है. सूत्रों के अनुसार सबसे पहले गुजरात ATS ने साउथ अफ्रीका में इसकी लोकेशन ट्रैक की. इसके बाद गुजरात ATS ने सेंट्रल एजेंसी को यह जानकारी दी. NIA ने उसे साउथ अफ्रीका में गिरफ्तार किया. वहां की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे आज मुंबई लाया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही