Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की, घायल

 
Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा मंगलवार रात दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग किये जाने की खबर है. हमले में घायल हुए दोनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है.                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले सप्ताह शोपियां में आतंकवादी हमले में बिहार के 3 मजदूर घायल हो गये थे

जान लें कि पिछले सप्ताह शोपियां जिले में आतंकवादी हमले में बिहार के 3 मजदूर घायल हो गये थे. हमला शोपियां के गगरान इलाके में रात लगभग 8.30 बजे किया गया था पुलिस के अनुसार आतंकवादियों द्वारा शोपियां में तीन प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी किये जाने से वे घायल हो गये थे. घायलों की पहचान बिहार के सुपौल निवासी अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में की गयी थी.

इस साल कश्मीर में बाहरी लोगों  पर चौथी बार हमला हुआ है

बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों पर हमला ऐसे समय में किया जा रहा है, जब अमरनाथ यात्रा के कारण पूरा कश्मीर सुरक्षा हाई अलर्ट पर है. जान लें कि इस साल कश्मीर में बाहरी लोगों और अल्पसंख्यकों पर चौथी बार हमला हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही