Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी, धान के खेत में लाश मिली

Advertisement
Advertisement
Jammu/Kashmir : आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है. एसआई की लाश धान के खेत में पड़ी मिली है. कहा जा रहा है कि आतंकवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. आशंका जताई जा रही है कि एसआई का अपहरण कर किसी सुनसान जगह पर ले जाया गया, फिर गोली मारकर हत्या कर शव फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मरने वाले एसआई (एम) की पहचान फारूक अहमद मीर संबूरा पंपोर निवासी के रूप में की गयी है इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/rajnath-singh-will-brainstorm-with-army-officers-today-regarding-agneepath-plan-10percent-reservation-for-agniveers-in-capf-and-assam-rifles/">अग्निपथ

योजना को लेकर आज राजनाथ सिंह सेना के अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, CAPF और असम राइफल्स में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण

हार्ट के पास गोली के निशान का एक घाव मिला है

पुलिस ने जानकारी दी कि एसआई का शव संबूरा में धान के खेत में पड़ा मिला. फारूक वर्तमान में लेथपोरा में 23 बीएन आईआरपी में ओएसआई के रूप में तैनात थे. शुरुआत में हार्ट के पास गोली के निशान का एक घाव मिला है. जान लें कि दो दिन पहले अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. इसमें एक जवान जख्मी हो गया था. घटना पड़शाही बाग इलाके में घटी थी. जख्मी पुलिस जवान का नाम अहमदुल्ला (हेड कांस्टेबल) है इसे भी पढ़ें :  विदेशी">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-decreased-again-funds-remained-at-596-458-billion-only-10-months-import-possible/">विदेशी

मुद्रा भंडार फिर घटा , 596.458 अरब डॉलर रह गया है कोष, 10 महीने के आयात के लिए बची राशि

हाइब्रिड आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नयी चुनौती बनकर उभरे हैं

बता दें कि जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकवादी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नयी चुनौती बनकर उभरे हैं. पिछले दो माह में टारगेट किलिंग की 6 वारदात को हाइब्रिड आतंकवादियों ने अंजाम दिया.ज्यादातर हाइब्रिड आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से ही जुड़े हैं.एक बात और कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के मंसूबों को सुरक्षाबल लगातार नाकाम कर रहे हैं. पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने लश्कर के 6 आतंकवादी मार गिराये हैं. कश्मीर के कुलगा मुठभेड़ में बैंक मैनेजर विजय कुमार का हत्यारा भी ढेर कर दिया गया है. शोपियां में हुए एनकाउंटर में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही