Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकियों ने हेड कांस्टेबल को गोली मारी, पुलवामा में मुठभेड़

Advertisement
Advertisement
Srinagar : जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की. कुलगाम जिले में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद अब पुलवामा के नायरा इलाके में भी दहशतगर्दों से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी. मौके पर बड़ी तादाद में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि दो से तीन की संख्या में दहशतगर्द घेरे जा चुके हैं.

हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या

उधर, शनिवार शाम को ही कुलगाम जिले के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या कर दी. वह कुलगाम थाने में तैनात थे. पुलिसकर्मी को गोली लगने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की पूरे तरीके से घेराबंदी कर ली है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. साथ ही आतंकियों के दुस्साहस को करारा जवाब दिया जा रहा है.

दो आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने घेर लिया था

बता दें कि इससे पहले 22 जनवरी को जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. शोपियां के किलबल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. साथ ही दो आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने घेर लिया था. इसे भी पढ़ें - मरीज">https://lagatar.in/after-the-death-of-the-patient-the-ruckus-of-the-relatives-in-the-orchid-hospital-sabotage/">मरीज

की मौत के बाद आर्किड हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़ की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही