Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकवादियों ने श्रीनगर में सीआईडी इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या की, नमाज पढ़कर लौट रहे थे

Advertisement
Advertisement
Srinagar :  जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं. दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा एक सीआईडी इंस्पेक्टर की हत्या कर दिये जाने की सूचना है. खबरों के अनुसार नौगाम क्षेत्र के कनीपोरा इलाके में परवेज़ अहमद नमाज पढ़कर लौट रहे थे. उसी समय कुछ आतंकवादी आये और उनपर फायरिंग शुरू कर दी. परवेज को तीन गोलियां लगीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परवेज को मृत घोषित कर दिया गया. यह वारदात सीसीटीवी कैमरा में दर्ज है.  घटना के बाद इंस्पेक्टर के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादी गसिविधियां तेज़ हुई है. पिछले कुछ दिनों में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाने पर लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-june-23-the-discussion-in-delhi-on-the-12th-minister-the-murder-of-the-brother-of-the-jip-member-3-dead-lightening-khunti-thrill-in-wtc-finals/94134/">सुबह

की न्यूज डायरी |23 जून |12वें मंत्री पर दिल्ली में माथापच्ची|जिप सदस्य के भाई की हत्या|खूंटी में ठनका से 3 मरे|WTC फाइनल में रोमांच|सहित अन्य खबरें व कई वीडियो |

शोपियां में हुआ था नाका पार्टी पर हमला

मंगलवार की घटना से पूर्व एक दिन पहले भी आतंकियों द्वारा शोपियां में  सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था. शोपियां जिले के बाबापोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला किया, हालांकि गनीमत की बात  रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. जब आतंकवादियों ने हमला किया, तब सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की. आतंकवादी तुरंत वहां से भाग निकले थे. आतंकवादी इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों की एक पार्टी पर हमला कर चुके थे. जैनापोरा में आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गयी थी, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/gupkar-group-of-jammu-and-kashmir-will-be-involved-in-meeting-with-pm-mehbooba-said-government-should-talk-to-pakistan/93574/">पीएम

के साथ 24 की मीटिंग में शामिल होगा जम्मू-कश्मीर का गुपकार ग्रुप, महबूबा ने अलापा राग, सरकार पाकिस्तान से भी बात करे

राजनीतिक हलचल के बीच आतंकी वारदातें बढ़ी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में आतंकी घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हुई है. यह सब तब हो रहा है जब जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा. हुए दो साल पूरे होने को हैं, इस बीच केंद्र सरकार ने राज्य के नेताओं से चर्चा के लिए 24 जून को बैठक बुलाई है. बता दें कि आतंकी  संगठन लगातार किसी भी तरह की बातचीत का विरोध करते रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही