Search

Test Cricket: टेस्ट डेब्यू में चला मानव सुथार के गेंद का जादू, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अपने टेस्ट डेब्यू में इतिहास रच दिया है. जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट झटकर अफगानी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 

 

वे टेस्ट डेब्यू में एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट (5-विकेट हॉल) लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत के लिए टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में सबसे रिकॉर्ड नरेंद्र हिरवानी के नाम है. उन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे. वहीं, अब मानव सुतार 33 रन देकर 6 विकेट लेने के चलते इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. 

 

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में कई नाम पहले से शामिल है. खास बात यह है कि इस सदी में टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में 2 ही नाम शामिल है. 21वीं सदी में यह कारनामा करने पहले गेंदबाजों की सूची में अमित मिश्रा थे. जिन्होंने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच की पहली पारी में 71 रन देकर 5 विकेट लिए थे. 18 साल बाद 2026 में युवा स्पिनर मानव सुथार इस खास लिस्ट में शामिल हो गए है.

 

डेब्यू टेस्ट मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

क्र.सं. गेंदबाज का नाम डेब्यू का वर्ष रन विकेट पारी
1. मोहम्मद निसार  1932 93 5 1
2. वामन कुमार   1961 64 5 1
3. सैयद आबिद अली 1967 55 6 1
4. दिलीप दोशी 1979 103 6 1
5. नरेंद्र हिरवानी 1988 136 16 2
6. अमित मिश्रा 2008 71 5 1
7. रविचंद्रन अश्विन  2011 47 6 1
8. मोहम्मद शमी 2013 47 5 1
9. अक्षर पटेल   2021 60 5 1
10. मानव सुथार    2026 33 6 1

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//