Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेतरियाखाड़ आगजनी केस: गैंगस्टर अमन साहू और आकाश राय समेत 5 के खिलाफ NIA कोर्ट में आरोप गठित

Ranchi : तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी करने के आरोपी गैंगस्टर अमन साहू, कुंदन कुमार, पंकज करमाली, विकास उर्फ छोटे और आकाश राय के खिलाफ आरोप गठित कर दी गई है. रांची एनआईए की स्पेशल कोर्ट में उक्त सभी अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित कर दी गई है. जिसके बाद अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है. NIA ने इस संबंध में कांड संख्या 1/ 21 दर्ज की है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506, 307, 427, 335, 386, 387, 120 बी 121ए और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1) (b), 26, 27 और 35. विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4. यूएपीए धारा 10, 13, 16 (1), 20 और 23 इसके अलावा सीएलए एक्ट 17 के तहत आरोप गठित हुआ है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही