Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेतुल बगान ब्वायज क्लब ने किया गदड़ा में शहीद मेला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: तेतुल बगान ब्वायज क्लब की ओर से गदड़ा में शहीद मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान स्थानीय कलाकारों की ओऱ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां उपस्थित थे. उन्होंने इस मेले को झारखंड की कला संस्कृति को जीवंत रखने का एक माध्यम बताया. उन्होंने नाच-गान से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल आने वाली टीम को नकद पुरस्कार प्रदान किया. इसे भी पढ़ें: 119वीं">https://lagatar.in/remembering-jaipal-singh-munda-on-his-119th-birth-anniversary/">119वीं

जयंती पर जयपाल सिंह मुंडा को याद किया

निदिर टोला गदड़ा की सांस्कृतिक टीम को मिला प्रथम पुरस्‍कार 

निदिर टोला गदड़ा की सांस्कृतिक टीम को 6000 रुपया, हो समाज गदड़ा को दूसरा पुरस्कार के तहत 4500 रुपया तथा तुपुडांग की टीम को तीसरा पुरस्कार के रूप में 3000 रुपया प्रदान किया गया. चौथा पुरस्कार सलगाडीह की टीम को 2000 रुपया, पांचवा पुरस्कार नूतनडीह की टीम 1500 रुपया प्रदान किया गया. जबकि दुमकगोड़ा, जसकंडीह एवं बालीडूंगरी की टीम को सांत्वना पुरस्कार के तहत एक-एक हजार रुपया प्रदान किया गया.

ये अतिथि भी रहे उपस्थित

मौके पर अतिथि के रूप में संजय सोय, बाबूलाल बोइ पाई, भीमसेन भूमिज, लखन, जेना सिंकू महेश्वर बेसरा, राजू सामन्त, संजय सोय, क़ानूराम मुर्मू, भीमसेन भूमिज, लखन सामड, भूपति सरदार, माणिक बारदा, सपन करवा, बिस्वजीत भगत, बिरजू पात्रो, गणेश भूमिज, सोमबारी पूर्ती, जेना सिंकू, तुरकु दिग्गी, अमित देवगम, सन हांसदा, विवेक गुप्ता ,लिली हेम्ब्रम, करण हेम्ब्रम, छोटे सरदार, किसनों हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: गाइडलाइन">https://lagatar.in/guidelines-are-not-only-restrictions-what-is-the-preparation-to-protect-against-corona-government-should-issue-white-paper-bjp/">गाइडलाइन

नहीं केवल पाबंदियां, क्या है कोरोना से बचाव की तैयारी, श्वेतपत्र जारी करे सरकार : BJP
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही